राजनीति मतभेद का विषय, मनभेद का नहीं – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

द्वेषपूर्ण मामलों की समीक्षा कर, विधि सम्मत प्रक्रिया से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा आवश्यक – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

राजनीतिक, गैर राजनीतिक, सामाजिक और कर्मचारी आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी पर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक सम्पन्न

मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हेतु प्रकरणों को अनुशंसित करने लिया निर्णय

रायपुर, 04 फरवरी।IMNB NEWS AGENCY आज मंत्रालय मे पूर्व शासनकाल के दौरान राजनीतिक संगठन, गैर राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन और कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों से जुड़े दुर्भावनापूर्ण मानसिकता से दर्ज प्रकरणों की वापसी के संबंध में गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े सहित सदस्य अपर मुख्य सचिव गृह  मनोज पिंगवा, विधि सचिव सुषमा सावंत, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी  ध्रुव गुप्ता तथा अतिरिक्त निदेशक अभियोजन  के. एस. गावस्कर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राजनीतिक आंदोलनों सहित गैर राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन और कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों के समय दर्ज राजज्ञा उल्लंघन, लोक सेवक के कार्य में बाधा एवं अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपसमिति द्वारा विभिन्न मामलों को मंत्रिपरिषद के विचारार्थ एवं स्वीकृति हेतु अनुशंसित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल उपसमिति ने पूर्व में प्रकरण वापसी के लिए अनुशंसित मामलों की सतत निगरानी एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगवा को दिए।
बैठक के पश्चात उपसमिति के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजनीति में लोकतांत्रिक विरोध का सदैव सम्मान होना चाहिए। राजनीति मतभेद का विषय है, मनभेद का नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा राजनीतिक दुर्भावना के चलते अनेक मामलों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गैर राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन और कर्मचारी संगठन पर प्रकरण दर्ज किए गए थे। राजनीतिक कार्यकर्ताओ के साथ गैर राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन और कर्मचारी संगठन द्वारा आयोजित आंदोलनों को भी इस प्रक्रिया के शामिल किया जा रहा है, जिनमें आंदोलनरत लोगों के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रूप से मुकदमे भी दर्ज हुए थे, उन सभी को वापस लिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने ऐसे द्वेषपूर्ण मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर, विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत यथासंभव निर्णय लेने का संकल्प लिया है, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो सके और अनावश्यक मुकदमों से जनता को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    मुंगेली वनमंडल के डीएफओ को औषधीय पौधों के सघन रोपण कार्य हेतु सम्मान

    रायपुर, 04 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY औषधीय पौधों के सघन रोपण के माध्यम से कृषि विविधीकरण, ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए किसानों…

    Read more

    40 विभागों द्वारा इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट आनलाइन ट्रेनिंग(iGOT) आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार

    भूमिका के अनुसार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम निर्धारित मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक क्षमता निर्माण एवं ई-गवर्नेंस को मिल रही नई गति मुख्य सचिव की पहल पर iGOT प्लेटफॉर्म पर…

    Read more

    NATIONAL

    India US Trade Deal : क्या मोदी ने ट्रंप को अपनी कूटनीति से झुका दिया, क्या है टैरिफ वार के सुखद अंत का राज?

    India US Trade Deal : क्या मोदी ने ट्रंप को अपनी कूटनीति से झुका दिया, क्या है टैरिफ वार के सुखद अंत का राज?

    रूस से तेल खरीदेगा या नहीं भारत? ट्रंप के ‘सीक्रेट’ समझौते वाले दावे पर पुतिन के ऑफिस से आया जवाब

    रूस से तेल खरीदेगा या नहीं भारत? ट्रंप के ‘सीक्रेट’ समझौते वाले दावे पर पुतिन के ऑफिस से आया जवाब

    पूर्व तानाशाह गद्दाफी का बेटा सैफ अल-इस्लाम मारा गया, घर के गार्डन में घुसकर हमलावरों ने गोलियों से भूना

    पूर्व तानाशाह गद्दाफी का बेटा सैफ अल-इस्लाम मारा गया, घर के गार्डन में घुसकर हमलावरों ने गोलियों से भूना

    पाकिस्तानी फौज ने बलूचिस्तान के आगे टेके घुटने? रक्षा मंत्री का संसद में कबूलनामा- ‘विद्रोहियों के पास हमसे बेहतर हथियार’

    पाकिस्तानी फौज ने बलूचिस्तान के आगे टेके घुटने? रक्षा मंत्री का संसद में कबूलनामा- ‘विद्रोहियों के पास हमसे बेहतर हथियार’

    एसआईआर के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई, ममता बनर्जी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

    एसआईआर के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई, ममता बनर्जी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

    गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत, 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

    गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत, 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान