Ro no D15139/23

ईवीएम सहित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने मतदान दलों को मिला प्रशिक्षण

रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने किया निरीक्षण

कोरबा 01 फरवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के दिशा निर्देशन में नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक सहित अन्य स्थानों पर मतदान दलों को ईवीएम संचालन व निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान कर्मियों को बैलेट यूनिट, सेंट्रल यूनिट, कंट्रोल यूनिट के संचालन की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया में बरती जाने वाली सावधानियां, विभिन्न मत पत्रों, लिफाफों व मत अभिलेखों में प्रविष्टियों के सही तरीके से विशेष ध्यान दे कर पूर्ण करने की बात कही। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार बंजारे ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों को सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया।

अपर कलेक्टर ने कहा कि ईवीएम मशीन के सही संचालन का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो। उन्होंने मतपत्र लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, परिनियत व अपरिनियत लिफाफों में प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मतदान कर्मियों को डाक मतपत्र के लिए अनिवार्य रूप से आवेदन करने की भी सलाह दी।
प्रशिक्षण के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को सक्रिय व प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!