Ro no D15139/23

मतदान दल मतदान कराने मतदान केन्द्र के लिए हुए रवाना

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
– मतदान 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
– कलेक्टर के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था
– कलेक्टर ने मतदान दलों के सामग्री वितरण के कार्यों का किया निरीक्षण
– कलेक्टर ने मतदान दलों को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए दी हार्दिक शुभकामनाएं
– जिले के नगरीय निकायों के 235 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान
राजनांदगांव 10 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 सुचारू संपन्न कराने के लिए आज कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित गोदाम में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मतदान दल वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गए। जिले में मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने मतदान दलों को सामग्री वितरण के दौरान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। मतदान दल बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय 2025 के लिए आज जिले के 5 नगरीय निकायों नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर में मतदान के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जा रहा है। सभी मतदान दल अपने मतदान केन्द्रों की ओर ड्यूटी के लिए रवाना हो रहे है। उन्होनें बताया कि 5 नगरीय निकायों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। एक मतदान दल में 1 पीठासीन अधिकारी एवं 3 अन्य मतदान अधिकारी है। इसके अतिरिक्त सभी मतदान केन्द्रों में व्यवस्था के लिए पृथक से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम राजनांदगांव में 1 लाख 35 हजार 191 मतदाता है तथा 155 मतदान केन्द्र है। यहां शांतिपूर्व निर्वाचन के लिए सभी व्यवस्था की गई है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिले में सभी नगरीय निकायों के 120 वार्डों में 235 मतदान केन्द्र बनाया गया है। सभी नगरीय निकायों में कुल 1 लाख 81 हजार 795 मतदाताओं की संख्या है। जिसमें 87 हजार 562 पुरूष मतदाता, 94 हजार 228 महिला मतदाता एवं 5 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन होगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अध्यक्ष के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए निर्वाचन होगा।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में 155 मतदान केन्द्रों बनाया गया है। जिसमें 1 लाख 35 हजार 151 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 65 हजार 17 पुरूष मतदाता, 70 हजार 132 महिला मतदाता एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के 24 वार्डों में 35 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 28 हजार 40 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 13 हजार 585 पुरूष मतदाता, 14 हजार 452 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता है। नगर पंचायत डोंगरगांव के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 11 हजार 942 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 5 हजार 765 पुरूष मतदाता एवं 6 हजार 177 महिला मतदाता है। नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 3 हजार 72 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 442 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 630 महिला मतदाता है। नगर पंचायत लालबहादुर नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 3 हजार 590 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 753 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 837 महिला मतदाता है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक