Ro no D15139/23

महतारी वन्दन योजना से पूजा पंडो को मिली आर्थिक संबल

कोरबा 21 जुलाई 2025/
कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम पंडोपारा की रहने वाली पूजा पंडो की स्थिति पहले से काफी बदल चुकी है। एक समय था जब पूजा आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के चलते अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की “महतारी वंदन योजना“ ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी।
पाली ब्लॉक के अंतर्गत पंडोपारा की रहने वाली पूजा ने बताया कि उनके खाते में हर माह एक हज़ार रुपये आता है।  महतारी वन्दन योजना के रूप में सहायता मिलने से पूजा को न केवल आर्थिक संबल मिला, बल्कि उन्होंने इस राशि का सही उपयोग कर अपनी आजीविका को सशक्त बनाया। पूजा ने बताया कि वह जंगल के पास रहती है। आसपास कुक काम मिल पाना मुश्किल है। इसलिए शुरुआत में इस राशि से सब्जी बेचने का छोटा व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह न केवल खुद के लिए आय का साधन बना चुकी हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। पूजा कहती हैं, “महतारी वंदन योजना मेरे लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की कुंजी साबित हुई है। ऐसा लगता है कि अब मैं खुद के पैरों पर खड़ी हूं और इस राशि का सदुपयोग कर घर में आवश्यक खर्च के लिए भी राशि का बंदोबस्त कर पाती हूँ। पूजा पंडो ने बताया कि उसके पति मंगल सिंह के पास भी कुछ काम नहीं है। एक हजार रुपये मिलने से घर चलाने में भी आसानी होती है।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत