Ro no D15139/23

पूनम सिंह आर्माे का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, सूरजपुर का नाम किया रोशन

पढ़ाई और खेल दोनों में अव्वल पूनम सिंह, राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित

रायपुर । कक्षा 11 वीं की छात्रा पूनम सिंह आर्माे, पिता उत्तम सिंह आर्माे, ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूनम का चयन नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पूनम सिंह आर्माे सूरजपुर जिले के सेजस हिंदी माध्यम विद्यालय उमेश्वरपुर (ब्लॉक प्रेमनगर) की छात्रा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूनम की इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पढ़ाई के साथ-साथ नेशनल खेल में चयनित

पढ़ाई के साथ-साथ पूनम खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने गत वर्ष कक्षा 10 वीं में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया था। अब नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित होकर उन्होंने दोहरा गौरव अर्जित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद पंचायत सदस्य ने पूनम को फुटबॉल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

पूनम सिंह की उपलब्धि क्षेत्र का गौरव बढा

पूनम के चयन से विद्यालय सहित तारकेश्वरपुर और उमेश्वरपुर गाँवों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासी पूनम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर पूनम के कोच पीटीआई श्री रावेंद्र वर्मा, श्री अमलेश्वर पैकरा, श्री सुभाष साहू, रुनीया देवी, पुष्पा सिंह, संदीप दास एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…