Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का सकारात्मक असरः एक कॉल पर दिव्यांग चांदनी की समस्या का हुआ समाधान दिव्यांग चांदनी यादव को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ

 जशपुरनगर 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में तहसील पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घरजियाबथान निवासी  योगेश यादव ने अपनी 65 प्रतिशत दिव्यांग पुत्री चांदनी यादव को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिलने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जनपद पंचायत पत्थलगांव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।

पंचायत सचिव के माध्यम से आवश्यक आवेदन एवं संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर प्रकरण की जांच की गई। जांच के दौरान चांदनी यादव को दिव्यांग पेंशन योजना के लिए पात्र पाया गया। पात्रता की पुष्टि होने के पश्चात उनकी दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके साथ ही अब उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत नियमित रूप से पेंशन का लाभ प्राप्त होगा। शिकायत का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्रकरण का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। श्री योगेश यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद साबित हो रही है। उन्होंने अपनी पुत्री को समय पर न्याय और योजना का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
24 घंटे संचालित है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी साझा कर सकते हैं। हेल्पलाइन को व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इस व्यवस्था से राज्य शासन के 42 विभागों के लगभग 8 हजार अधिकारी जुड़े हुए हैं तथा 1195 श्रेणियों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाती है, जिससे आवेदक अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकता है।
शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो शिकायत स्वतः उच्च अधिकारियों के पास पुनः परीक्षण एवं जांच के लिए अग्रेषित कर दी जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रणाली 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहती है। इसके संचालन के लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सचिव स्तर के अधिकारी डैशबोर्ड के माध्यम से इसकी नियमित निगरानी करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा भी इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रमाण है, जो जरूरतमंद नागरिकों को समय पर राहत और योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल