Ro no D15139/23

कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग युवती अग्नि चौहान को दी ट्राईसाइकिल कलेक्टर के डोंगरीपाली रात्रि जनचौपाल में की मांग हुई पूरी

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा और उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी की उपस्थिति में दिव्यांग अग्नि चौहान को ट्रायसायकिल प्रदान किया।बरमकेला ब्लॉक के ग्राम डोगरीपाली में सप्ताह भर पहले आयोजित रात्रिकालीन चौपाल के दौरान कलेक्टर के समक्ष आवेदन देने वाली दिव्यांग अग्नि चौहान को समाज कल्याण विभाग की योजना से ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। अग्नि चौहान बचपन से ही दिव्यांग हैं। उन्होंने रात्रिकालीन चौपाल में कलेक्टर को आवेदन देकर आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया था। कलेक्टर के त्वरित निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। इसके साथ ही अग्नि चौहान को दिव्यांग पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये की राशि भी मिल रही है। ट्राईसाइकिल मिलने पर खुशी जताते हुए अग्नि चौहान ने कहा कि अब उन्हें आने-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी और वे स्वयं कहीं भी आ-जा सकेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रिकालीन चौपाल आम लोगों की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है।
  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट ​रायपुर,02 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन