Ro no D15139/23

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति : नए और नवीनीकरण आवेदनों के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगे तीन मौके

पहला मौका 31 मई और अंतिम मौका 30 नवम्बर तक

धमतरी । जिले के शासकीय-अशासकीय कॉलेजों मे पढ़ने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने के लिए तीन मौके मिलेंगे। शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थी 31 मई, 31 अगस्त और 30 नवम्बर तक ऑनलाईन पोर्टल पर फॉर्म भ्र सकेंगे। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों, आईटीआई और नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://posmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। नवीनीकरण के आवेदन पोर्टल पर 31 मई, 31 अगस्त और 30 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। इसी तरह नये आवेदन 31 अगस्त, 30 सितम्बर और 30 नवम्बर तक भरे जाएंगे।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने आज यहां बताया कि पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा ढाई लाख रूपये प्रतिवर्ष तथा अन्य पिछडा वर्ग के लिए आय-सीमा एक लाख रूपये प्रतिवर्ष होगी। विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम संबंधी दस्तावेज पोर्टल पर ऑनलाईन प्रस्तुत करना होगा। शासन द्वारा आधार से लिंक बैंक खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जायेगा। आवेदन के समय विद्यार्थियों को अपना एक्टिव और आधार से लिंक बैंक खाते का नंबर तथा अन्य जानकारी भी देनी होगी। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति- जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पोर्टल पर वन टाईम रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना आवश्यक है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्धारित तिथियों को प्रति विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन करने को कहा है। कलेक्टर ने इसके लिए सभी कॉलेजों-संस्थाओं के प्रमुखों को भी जिम्मेदारी दी है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि ऑनलाईन आवेदनों को निर्धारित समय में विद्यार्थियों से भरवाने और संस्था के छात्रावास प्रभारी से बायोमेट्रिक सत्यापन समय सीमा में कराया जाए। किसी भी विद्यार्थी के छात्रवृत्ति से वंचित होने पर संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

31 मई तक नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन प्राप्त सभी आवेदनों की स्वीकृति पात्रताअनुसार 10 जून तक कर दी जाएगी और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि भी विद्यार्थियों के खाते में जमा की जाएगी। इसी तरह 31 अगस्त तक प्राप्त आवेदनों को पात्रता अनुसार 10 सितम्बर तक स्वीकृत कर राशि खातों में जमा कर दी जाएगी। 30 नवम्बर तक प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति पात्रतानुसार 20 दिसम्बर तक होगी और 31 दिसम्बर तक विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति राशि जमा की जाएगी।

  • Related Posts

    देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा

        रायपुर, 07 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत देवरीकला में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया…

    Read more

    सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, 15 मिनट में हाथों-हाथ मिला ड्राइविंग लाइसेंस

        रायपुर, 07 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिभाषा बदल रही है। प्रदेशभर में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार शिविर अब आम नागरिकों…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…