Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण: दुष्प्रभाव एवं समाधान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

*450 से अधिक बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग*

*लेहक बडोले, योगिता वर्मा, उत्कर्ष पटेल एवं लवली खुटियारे रहे प्रथम विजेता*

रायपुर, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज न्यू कन्वेंशन हॉल, सर्किट हाउस रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण: दुष्प्रभाव एवं समाधान” रखा गया था। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से कुल 450 बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष श्री पी.सी. पाण्डेय रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक का अंधाधुंध उपयोग हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए घातक है। उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टिक से बनी कैरी बैग्स के प्रयोग से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। श्री पाण्डेय ने स्कूली व महाविद्यालयीन छात्रों से इस जन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पोस्टर प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया था, पहला वर्ग (12 वर्ष तक), दूसरा वर्ग (13 से 17 वर्ष), तीसरा वर्ग (18 से 21 वर्ष) एवं चौथा वर्ग (दिव्यांग जन)। प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने रंगों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों और समाधान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में 12 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम लेहक बडोले, द्वितीय अथर्व पटोदिया तृतीय आराध्या प्रियदर्शिनी ने अपना स्थान बनाया। इसी प्रकार आयु वर्ग 13 से 17 वर्ष तक में प्रथम स्थान योगिता वर्मा, द्वितीय स्थान अन्वेषा रॉय और तृतीय स्थान कैवल्य प्रिया साहू ने प्राप्त किया। इसी प्रकार आयु वर्ग 18 से 21 तक में प्रथम उत्कर्ष पटेल, द्वितीय रूबी धृतलहरे, तृतीय कामेश चन्द्राकर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता हेतु दिव्यांग श्रेणी से प्रथम लवली खुटियारे, द्वितीय कु. पूजा एवं तृतीय स्थान पर प्रणीत सरकार रहे।

प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधि, पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की छटा

      स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में हुई पारंपरिक लोकनृत्य की गरिमामयी प्रस्तुति, ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान धमतरी, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की धरती अपनी…

    Read more

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल