Ro no D15139/23

चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

Bihar Politics: ‘ना दंगा हो, ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो.’ पटना की सड़कों पर लोजपा (रामविलास) की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. ऐसे में बिहार के अगले सीएम कौन होंगे, इसकी चर्चा तेज हो गई है.

पोस्टर में क्या लिखा गया?

पटना में चिराग पासवान को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है- ‘सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल. मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज. बिहार मांगे चिराग. अब वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का. एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग, सिर्फ चिराग.’ इस पोस्टर को जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाया गया है.

पहले भी चिराग को सीएम बनाने की हुई थी मांग

यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग लोजपा (रामविलास) की तरफ से की गई है. जमुई के सांसद और चिराग के जीजाजी अरुण भारती भी कह चुके हैं कि वे चिराग पासवान को बिहार के मुखिया के तौर पर देखना चाहते हैं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि यह गठबंधन का फैसला होगा. इस बीच चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग जोर पकड़ चुकी है.

इन नेताओं के नाम की भी हो रही चर्चा

सीएम नीतीश कुमार की तरफ से राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन करने के बाद बिहार के अगले सीएम को लेकर कई प्रमुख नेताओं के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी. इनमें बीजेपी से सबसे आगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम लिया जा रहा था. इनके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नीतीश मिश्रा के नाम शामिल थे. जबकि जेडीयू से मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के नाम की चर्चा हो रही थी.

इसके अलावा महिला मुख्यमंत्री में श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम की चर्चा हो रही थी. इतना ही नहीं, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को ही जेडीयू ज्वाइन किया, जिसके बाद जेडीयू के कार्यकर्ता उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं. इन संभावित नामों की लिस्ट में अब चिराग पासवान का नाम भी शामिल हो गया है. ऐसे में एनडीए गठबंधन के फैसले का इंतजार है.

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले