Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदला जीवन

*ग्राम मेहता की सुन्नम बद्री का सपना हुआ पूरा, मिला पक्का मकान*

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला, जो घने जंगलों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए जाना जाता है, अब विकास और बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। यह कहानी है कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत मेहता की रहने वाली श्रीमती सुन्नम बद्री की, जिन्होंने सरकारी योजनाओं की मदद से अपने कच्चे झोपड़ी जैसे घर को एक सुंदर पक्के मकान में बदल दिया।

*संघर्षों से भरा था जीवन*

श्रीमती बद्री पहले मिट्टी और फूस से बनी झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहती थीं। बरसात के दिनों में छत टपकती थी और गर्मी में दीवारें दरक जाती थीं। ऐसे हालात में बच्चों की देखभाल और घर चलाना बहुत मुश्किल था। गाँव की दूरस्थ स्थिति के कारण निर्माण सामग्री पहुँचाना भी एक बड़ी चुनौती थी।

*योजना बनी जीवन की रोशनी*

वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शुरू की गई “नियद नेल्ला नार योजना” (स्थानीय गोंडी भाषा में जिसका अर्थ है “आपका अच्छा घर”) ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। योजना के तहत उन्हें पक्का घर बनाने की स्वीकृति मिली। पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग से तमाम कठिनाईयों के बावजूद उनका घर बनकर तैयार हुआ।

*गृहप्रवेश का खुशी भरा दिन*

1 नवम्बर 2025 का दिन श्रीमती बद्री के जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया। जब उन्होंने अपने नए पक्के घर में गृहप्रवेश किया, तो उनकी आँखों में खुशी के आँसू थे। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक घर में रह रहा है।

*“नियद नेल्ला नार योजना” बन रही मिसाल*

यह योजना केवल घर बनाने की पहल नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना ने यह साबित किया है कि अब विकास की किरण जंगलों और दुर्गम इलाकों तक पहुँच रही है। प्रशासन की भूमिका रही सराहनीय रही सुकमा कलेक्टर ने बताया कि “नियद नेल्ला नार योजना” के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का क्रियान्वयन सुकमा के दूरस्थ इलाकों में भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है। लगातार पात्र हितग्राहियों को पक्के घर स्वीकृत किए जा रहे हैं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि मेहता जैसे अंदरूनी गांव में योजना का सफल क्रियान्वयन केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है। श्रीमती बद्री का घर यह प्रमाण है कि जब प्रशासन, पंचायत और जनता मिलकर काम करते हैं, तब असंभव भी संभव हो जाता है।

*सपनों का घर बना प्रेरणा का प्रतीक*

आज श्रीमती सुन्नम बद्री का यह घर सिर्फ ईंट और गारे का ढांचा नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और उम्मीदों की मजबूत नींव पर खड़ा एक प्रतीक है जो यह संदेश देता है कि सरकारी योजनाएँ जब सही नीयत और सहभागिता से लागू होती हैं, तो लोगों का जीवन सच में बदल जाता है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!