Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ जयमंगल का पक्के घर का सपना पक्के मकान से बदला जीवन स्तर, कच्चे घर की मरम्मत के खर्च से मिली राहत

ग्रामीण परिवारों के लिए अपना एक ’पक्का घर’ होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत मंगारी के निवासी श्री जयमंगल बड़ा के लिए पक्का मकान बनाने का सपना तब साकार हुआ, जब उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) स्वीकृत हुई।

सालों का संघर्ष और कच्चे मकान का छत
श्री जयमंगल बड़ा के परिवार में चार सदस्य हैं, जिनकी आजीविका का मुख्य आधार कृषि है। जयमंगल बताते हैं कि उनका पुराना घर मिट्टी और खपरैल का बना था। हर साल मानसून आने से पहले उन्हें घर की मरम्मत की चिंता सताने लगती थी। वे बताते हैं कि बरसात के दिनों में छत से पानी रिसना हमारे लिए आम बात थी। घर के भीतर बर्तन रखकर पानी रोकना पड़ता था और पूरे परिवार को रात-रात भर जागकर गुजारना पड़ता था।

शासन योजना ने दी सपनों को उड़ान
वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)के तहत जयमंगल को आवास की स्वीकृति मिली। शासन से प्राप्त वित्तीय सहायता ने उनकी वर्षों की चिंता को दूर कर दिया। जयमंगल ने अपनी खेती से हुई बचत को शासन से मिली राशि के साथ मिलाकर दो कमरों का एक मजबूत पक्का मकान बनाया। वे बताते हैं कि घर छोटा है लेकिन पक्का और सुरक्षित है, और यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।

आत्मनिर्भरता और सुरक्षित वातावरण
अब जयमंगल का परिवार न केवल सुरक्षित महसूस करता है, बल्कि पक्का घर होने से उनके आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने अपनी खुशियों को साझा करते हुए  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

जिले में आवास योजनाओं की प्रगति
जिले में संचालित विभिन्न आवास योजनाओं के अंतर्गत पक्के मकानों का निर्माण तेजी से जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 1,02,208 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 79,286 आवास पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 1,024 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 221 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं, पीएम जनमन योजना के तहत 2,565 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,350 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    विभाजन की पीड़ा से एकजुट भारत के संकल्प तक: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    बीजापुर से “साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा जन-जागरण अभियान*   रायपुर, 14 अगस्त 2026/ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री…

    Read more

    देशभक्ति के जज्बे के साथ गौरेला में दौड़े कदम, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा उत्साह

    जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट धावकों को किया गया सम्मानित*   रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!