Ro no D15139/23

झांगलु राम के सपनों को पंख दी प्रधानमंत्री आवास योजना ने

कोरबा 07 नवम्बर 2025/

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कारीछापर के धनुहार पारा में रहने वाले झांगलु राम रोज़ाना मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी में घर का खर्च चलाना ही उनके लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे हालात में पक्का मकान बनवाने की कल्पना करना भी उनके लिए असंभव सा लगता था।
झांगलु राम की पत्नी तीज बाई भी मजदूरी करके घर की जिम्मेदारी में हाथ बटाती थीं। परिवार अपनी बेटी बबीता के साथ एक कच्चे मकान में रहकर किसी तरह जीवन गुजार रहा था। इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिली। उम्मीद की एक किरण लेकर झांगलु राम ने आवेदन किया और जब उनका नाम स्वीकृत सूची में आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा किए और अपने कच्चे मकान के पास ही एक नया पक्का मकान बनवाया।
आज झांगलु राम और तीज बाई अपने सपनों के पक्के घर में रहते हैं। बारिश और धूप की चिंता से मुक्त, अब उनके चेहरों पर संतोष और सुरक्षा की चमक है। उनकी बेटी बबीता, जो अब विवाहित है, भी अपने पति राकेश कुमार के साथ कभी-कभी इसी पक्के मकान में ठहरती है। राकेश कुमार ईंट जोड़ने का काम करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल झांगलु राम के सिर पर छत दी, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और सम्मान की नई नींव रखी कृ एक ऐसी नींव जिस पर अब खुशियों का घर खड़ा है।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल