Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण बनी केवलराम और उनके परिवार के लिए आशा की किरण

जब बना पक्का मकान तो दोनों बेटो का किया विवाह
– पक्का मकान मिलने से श्री केवल राम और उनके परिवार का जीवन हुआ सुरक्षित, समाज में उनका बढ़ा मान-सम्मान
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कच्चे मकानों और असुरक्षित परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे नागरिकों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अमलीडीह निवासी श्री केवलराम कंवर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पक्का आवास स्वीकृत होना खुशियों भरा था। ग्राम अमलीडीह निवासी श्री केवलराम ने बताया कि जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ, तो इस खबर से पूरे परिवार के लिए वर्षों पुरानी चिंता आशा में बदल गई। श्री केवल राम ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना ने मुझे घर देकर मेरा और परिवार का जीवन बदल दिया। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से न केवल उनका जीवन सुरक्षित हुआ है, बल्कि समाज में उनका मान-सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे अपने दोनों पुत्रों का विवाह नया घर प्रवेश करने के बाद किया है। नये घर में अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी रह रहे हैं।
श्री केवलराम कंवर ने बताया कि अपने परिवार के साथ कच्चे जर्जर आवास में निवास करता था। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए पक्का मकान बनाने का सोचते रहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान नहीं बना पा रहे थे। श्री केवलराम ने कहा कि कच्चे मकान में बारिश, ठंड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू जैसे जीव-जंतुओं और पानी टपकता था और ठंड के मौसम में पूरी रात आग के सहारे परिवार को रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि दो पुत्र होने से उनके भविष्य को लेकर सोच में रहता था कि उनकी शादी के बाद परिवार बड़ा होगा, तो कच्चे मकान में गुजर-बसर कैसे होगा। ऐसा सोच-सोच कर ही उनका जीवन व्यतीत हो रहा था।
श्री केवलराम ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने घर आकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृति के संबंध में सूचना दी। प्रथम किस्त की राशि प्राप्त होते ही बिना देर किये अपना घर बनाना प्रारंभ कर दिया, प्लींथ लेवल होने के बाद दूसरा किस्त की राशि प्राप्त हुई, उसके बाद छत स्तर में तीसरे किस्त की राशि प्राप्त हुई। तीसरी किस्त प्राप्त करने के बाद घर की ढलाई पक्का आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराया। अब पक्के घर में हम सपरिवार चैन से रह रहें है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बिना निर्बाध रूप से सीधे बैंक खाते में आवास निर्माण की पूरी राशि 1 लाख 30 हजार रूपए प्राप्त हुई और अपना घर बनवाया।  रोजगार गारंटी योजना से पूरी मजदूरी राशि भी प्राप्त हुई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग हमारे द्वारा अपने पक्के आवास में निर्मित रसोई घर में कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्के आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की मदद के लिए शासन के प्रति अपना आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….