Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने ग्राम पंचायत बड़ादमाली में लगा आवास चौपाल हितग्राही को निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए किया प्रेरित

कलेक्टर   अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवास निर्माण में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले में लगातार आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ादमाली में आवास चौपाल का आयोजन कर हितग्राहियों से सीधा संवाद किया गया।
आवास चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। हितग्राहियों से आवास निर्माण में आ रही समस्याओं, सामग्री उपलब्धता, मजदूरी, तकनीकी सहायता एवं भुगतान से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए, मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान अम्बिकापुर जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर ने हितग्राहियों को योजना की महत्ता बताते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पक्का आवास केवल एक घर नहीं बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की नींव है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि जिन आवासों का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें तीन दिवस के भीतर चालू कराते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।
आवास चौपाल में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मापदंडों, किस्तों की जानकारी, जियो टैगिंग, निर्माण की गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने से मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। सीईओ श्री सेंगर ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र परिवार को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएं। जिससे जरुरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान आवास निर्माण को लेकर हितग्राहियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब