Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना को मिलेगी नई रफ्तार

*बलरामपुर में शुरू हुआ निःशुल्क राजमिस्त्री प्रशिक्षण, 55 हजार आवासों को मिलेगा लाभ*

रायपुर, 10 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन 55 हजार से अधिक आवासों को समय पर पूरा करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है। कुशल राजमिस्त्रियों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं को 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बलरामपुर द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो कलेक्टर के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दोहरा है , एक ओर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य को गति देना और दूसरी ओर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना। प्रशिक्षण के लिए महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं या उनके परिजन,महात्मा गांधी मनरेगा योजना के अंतर्गत 100 दिन कार्य पूर्ण कर चुके मजदूर तथा अन्य इच्छुक ग्रामीण युवा पात्रता रखते हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ईंट-बालू से घर बनाने की तकनीकी जानकारी, माप-निर्माण कौशल, गुणवत्ता नियंत्रण, और आधुनिक निर्माण तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये युवा न केवल प्रधानमंत्री आवास योजना में काम कर सकेंगे, बल्कि निजी निर्माण परियोजनाओं में भी अपनी सेवाएं देकर स्थायी आजीविका कमा सकेंगे।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि, हमारा लक्ष्य है कि आवासों का निर्माण तय समयसीमा में, पूरी गुणवत्ता के साथ हो। साथ ही हम चाहते हैं कि हमारे ग्रामीण युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। दूसरी ओर, इस पहल से निर्माणाधीन आवासों को समय पर पूरा करने में तेजी आएगी, जिससे पात्र हितग्राहियों को शीघ्रता से पक्के मकान मिल सकेंगे। जिला प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए युवा अपने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या सीधे आरसेटी बलरामपुर से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    *प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की* रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा, बदली श्रमिक परिवारों की तकदीर

    *मनोज के जीवन में आई स्थिरता, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…