Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के लिए बनी वरदान

लगभग 12 हजार 100 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं हुई लाभान्वित
राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2025। भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के उत्तम स्वास्थ्य और पोषण के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान एवं प्रसव के बाद शिशुवती माताओं को मजदूरी की क्षति के एवज में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि गर्भवती महिलाएं अपने और अपने बच्चे को सही पोषण देकर स्वास्थ्य पर बेहतर ध्यान दे सके। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो वर्षों में जिले की लगभग 12 हजार 100 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं को 5000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत प्रथम जीवित संतान के लिए पहली किस्त के रूप में 3000 रूपए एवं बच्चे के जन्म के पंजीकरण, बीसीजी, पोलियो, डीटीपी और हेपेटाइटिस बी या इसके समानांतर प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्ण होने पर दूसरी किस्त के रूप में 2000 रूपए प्रदान की जाती हैं। वहीं दूसरी संतान के रूप में बालिका का जन्म होने पर प्रथम चक्र के टीकाकरण पूर्ण होने के उपरांत 6000 रूपए की राशि एक मुश्त प्रदान करने का प्रावधान है। ऐसी गर्भवती महिलाएं जो 19 वर्ष की या इससे अधिक आयु की हैं, साथ ही केंद्र या राज्य सरकार के अधीन शासकीय नौकरी में नहीं है। योजना का लाभ लेने आवेदन कर सकती है। निर्धारित मापदण्ड और पात्रता को पूरा करने वाले हितग्राही अपना पंजीयन निकटस्थ आंगनबाड़ी केंद्र में सम्पर्क कर अथवा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के दूरभाष क्रमांक 9406136904 एवं 7804905439 तथा नेशनल हेल्प लाईन नंबर 1515 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार