Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली सोनू की ज़िंदगी, व्यापार में आया सकारात्मक बदलाव

*पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के ऋण देकर सशक्त बना रही है स्वनिधि योजना*

रायपुर, 8 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नगर पालिका क्षेत्र के पथ विक्रेताओं के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभर रही है। वार्ड क्रमांक 07 बखरूपारा निवासी सोनू कुमार भी इसी योजना के लाभार्थी हैं, जिनकी ज़िंदगी में इस योजना ने उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है।

सोनू कुमार कई वर्षों से जिले के विभिन्न साप्ताहिक बाजारों में टॉर्च, प्लास्टिक के खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते रहे। सीमित पूंजी और आर्थिक तंगी के कारण उनके व्यापार का विस्तार संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया था।

इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में प्रथम किश्त हेतु ऋण आवेदन प्रस्तुत किया, जो निर्धारित प्रक्रिया के बाद शीघ्र स्वीकृत हो गया। प्राप्त ऋण राशि से सोनू ने अपने व्यापार में विविधता लाई और माल की मात्रा बढ़ाई। इसका सीधा लाभ उन्हें आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के रूप में मिला। आज उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक बेहतर है और वह आत्मविश्वास के साथ अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं।

सोनू कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना हम जैसे छोटे पथ विक्रेताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का सशक्त अवसर भी उपलब्ध कराती है।

*प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना*

वर्ष 2020 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं को बिना किसी संपार्श्विक के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पहली किश्त में 10,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिसे समय पर चुकाने पर ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलता है। डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

लाभार्थियों के व्यापार को निरंतर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योजना में दूसरी किश्त में 20,000 रुपये तथा तीसरी किश्त में 50,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे पथ विक्रेता अपने कारोबार का विस्तार कर स्थायी आजीविका प्राप्त कर सकें।

  • Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…