Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बदली महिलाओं की रसोई, धुएं से मिली मुक्ति

रायपुर, 26 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आज चार पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी। यह खुशी केवल सुविधा मिलने की नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही कठिनाइयों से मुक्ति की थी। कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहीं राजेश्वरी साहू, मीना यादव, परमेश्वरी वर्मा और पावर्ती के लिए यह दिन सपने के साकार होने जैसा रहा।
अब तक चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से आंखों में जलन, सांस की दिक्कत और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव उनकी रोजमर्रा की मजबूरी थे। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध होने से न केवल रसोई का वातावरण बदला है, बल्कि घर-परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।
मेड़ेसरा निवासी श्रीमती राजेश्वरी साहू ने बताया कि निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ईंधन सुलभ हुआ है। आवेदन प्रक्रिया सरल रही केवल पासपोर्ट आकार का फोटो, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण जमा कर बिना किसी जमा राशि के कनेक्शन प्राप्त हुआ। इससे महिलाओं पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा और घरेलू श्रम के साथ समय की भी बचत हो रही है।
रवेली निवासी श्रीमती परमेश्वरी वर्मा ने कहा कि पहले चूल्हे के धुएं से छोटे बच्चों को भी परेशानी होती थी। अब गैस सिलेंडर मिलने से बच्चों को धुएं से राहत मिलेगी और भोजन जल्दी व सुरक्षित तरीके से बन सकेगा। वहीं, दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाली मीना यादव ने बताया कि वे लंबे समय से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रही थीं। पहले आवेदन के बावजूद लाभ नहीं मिल पाया था, लेकिन अब वर्षों के इंतजार के बाद गैस कनेक्शन मिलने से उनके घर में खुशी का माहौल है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है। यह योजना केवल स्वच्छ रसोई का सपना ही साकार नहीं कर रही, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और जीवन स्तर को बेहतर बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम भी सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान