Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा-9वीं एवं कक्षा 11वीं के अध्यापन सह कोचिंग कार्य हेतु  विद्या मंदिर क्लासेस लिमिटेड, नई दिल्ली को दी गई है कार्यादेश

कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की कक्षाएं पूर्व से ही नियमित हो रही संचालित

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अगस्त 2025 को शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर की बालिकायें अपनी मांग के संबंध में जिला कार्यालय में उपस्थित हुये। उनके द्वारा शिक्षा गुणवत्ता, डिजिटल बोर्ड और खाने के संबंध में अपनी बात रखी गई। उपरोक्त विषय पर बच्चों से डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के, श्री हरिओम द्विवेदी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर श्री संजय कुमार सिंह एवं प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, अधीक्षक-अधीक्षिका एवं शिक्षकों से चर्चा की गई।
शासन के निर्देशानुसार राज्य के समस्त प्रयास आवासीय विद्यालयों में रूचि की अभिव्यक्ति के तहत् ऑनलाईन निविदा के माध्यम से अध्यापन सह कोचिंग कार्य हेतु निविदा के माध्यम से शिक्षकों की व्यवस्था किये जाने का प्रावधान है। जिसके तहत प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर हेतु ऑनलाईन निविदा के माध्यम से कक्षा-9वीं एवं कक्षा 11वीं के अध्यापन सह कोचिंग कार्य हेतु 28 जुलाई 2025 को विद्या मंदिर क्लासेस लिमिटेड, नई दिल्ली को कक्षाओं को संचालन करने के लिए कार्यादेश प्रदान किया गया है जिसमें कक्षा 9 वीं के सभी विषयों के शिक्षकों का डेमो कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सभी कक्षायें नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं एवं कक्षा 11वीं के विषय गणित, जीव विज्ञान, अंग्रेजी की कक्षायें भी संचालित हो रही है तथा भौतिक, रसायन, हिन्दी के विषय हेतु शिक्षकों के द्वारा डेमो क्लासेस दी जा रही है। कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की कक्षाएं पूर्व से ही नियमित हैं। अपितु कक्षा 12वीं की छात्राओं द्वारा अध्यापन के संबंध में शिक्षकों की कोई शिकायत नहीं है उनके द्वारा डिजीटल बोर्ड की मांग की गई है। उक्त संबंध में परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। शासन द्वारा निर्धारित मीनू अनुसार भोजन प्रदाय किया जा रहा है एवं विशेष अवसरों पर छात्राओं की रूचि अनुसार भी भोजन दिया जाता है। सभी छात्राओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि बिना सक्षम अनुमति के छात्रावास परिसर से बाहर निकलना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भविष्य में उपरोक्त पुनरावृत्ति नहीं करने समझाइश दी गई है साथ ही छात्राओं के अभिभावक-पालकों को भी पृथक से पत्र जारी कर उक्त संबंध में सूचित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान