Ro no D15139/23

04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

अम्बिकापुर 27 मई 2026/  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आगामी 04 जून 2026 को प्री. डी.एल.एड. (Pri.D.El.Ed.26) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। है। यह परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में परीक्षा कुल 36 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी तथा परीक्षा में कुल 11,841 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे, ताकि फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। अतः मुख्य द्वार प्रातः 09ः30 बजे बंद कर दिया जावेगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग वर्जित होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर में केवल चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित। परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी केवल नीले या काले बॉल पेन साथ ही में लेकर आएं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक