Ro no D15139/23

प्रेग्नेंट कैटरीना की फोटो लीक, सोनाक्षी का फूटा गुस्सा, फोटोग्राफर से बोलीं – ‘तुम क्रिमिनल से कम नहीं’

इंटरटेनमेंट डेस्क । कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ साढ़े तीन साल की शादी के बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, होने वाली यह मां अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित अपने घर में शांति से दिन बिता रही हैं। हाल ही में, मीडिया पोर्टल जूम टीवी ने प्रेग्नेंट कैटरीना की बालकनी में आराम करते हुए प्राइवेट तस्वीरें लीक कर दीं, जिससे प्रशंसक भड़क गए। अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पर अपना गुस्सा वक्त करते हुए फोटो लीक करने वाले की फटकार लगाई है।
कैटरीना की तस्वीर हुई लीक तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी पोर्टल की इस शर्मनाक हरकत की आलोचना की और उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा है। सोनाक्षी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे साथ क्या गलत है? एक महिला की बिना सहमति के उसके ही घर में तस्वीरें खींचना और उसे सार्वजनिक मंच पर शेयर करना? तुम किसी अपराधी से कम नहीं हो। शर्मनाक।’ हालांकि, अभी तक न तो कैटरीना कैफ और न ही विक्की कौशल ने वायरल तस्वीरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। फैंस ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसे प्राइवेसी ब्रीच बता रहे हैं। फैंस पुलिस एक्शन की भी मांग कर रहे हैं।
विक्की-कैटरीना का पहला बच्चा
इस साल की शुरुआत में सितंबर में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें विक्की, कैटरीना के बेबी बंप को प्यार से सहलाते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि दोनों सफेद कपड़ों में मुंबई स्थित अपने घर पर पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे।
बता दें कि कैटरीना और विक्की ने 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट बरवारा स्थित सिक्स सेंसेस रिसॉर्ट में एक शाही शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में उनके करीबी दोस्त और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें नेहा धूपिया और अंगद बेदी, कबीर खान और मिनी माथुर, शरवरी वाघ और मालविका मोहनन शामिल थीं।

  • Related Posts

    Dhamaal 4 Box Office: क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस दिलाएगी फिल्म को बंपर ओपनिंग? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

      Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी…

    Read more

    Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है

    Seema Sajdeh-Sohail Khan in Alliance: तलाक के बाद पहली बार सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों Prime Video के नए रियलिटी…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,