Ro no D15139/23

ग्राम संकनपल्ली की भूमि संबंधी शिकायत पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी

अनुविभागीय अधिकारी उसूर द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में ग्राम संकनपल्ली पटवारी हल्का संख्या 03 की भूमि स्वामित्व से संबंधित शिकायत में मूल भूमि स्वामी का नाम पाया गया

– बीजापुर जिले के अनुभाग उसूर के तहत ग्राम संकनपल्ली में आदिवासियों की पैतृक जमीन गैर आदिवासी के नाम दर्ज होने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर   संबित मिश्रा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी उसूर जांच के आदेश दिया गया। उपलब्ध अभिलेखों और राजस्व दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच में यह तथ्य सामने आया कि जिन किसानों की भूमि के परिवर्तन या नामांतरण की शिकायत दर्ज की गई थी, वास्तव में सभी भूमि मूल भूमिस्वामियों के ही नाम पर ही दर्ज हैं एवं किसी भी प्रकार का अवैध हस्तांतरण या विक्रय नहीं किया गया है।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि विभिन्न खसरा नंबरों में दर्ज समस्त भूमि पूर्व से ही संबंधित कृषकों के नाम पर है तथा कोई भी भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज नहीं पाई गई। राजस्व अभिलेखों के मिलान के बाद यह निष्कर्ष निकला । रिपोर्ट में उल्लेख है कि भूमि स्वामित्व को लेकर अभिलेखों में कहीं भी कोई विसंगति नहीं पाई गई है।
अतः अनुविभागीय अधिकारी उसूर ने बताया कि वर्तमान अभिलेख यथावत सही पाए गए हैं और संदिग्ध दस्तावेजों का जांच चल रही है।

  • Related Posts

    तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव शुरू, पहले दिन आरू साहू, कविता वासनिक, सुनील सोनी एवं हास्य कलाकार हेमलाल कौशल ने दी शानदान प्रस्तुति

    रायपुर 01 अप्रैल 2026/ धरसींवा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल कुंवरगढ़ में तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव (31 मार्च से 2 अप्रैल) का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री श्री साय लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सव

      रायपुर  01 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास के संगम का सशक्त प्रतीक ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का कल 31मार्च  को धरसींवा  में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…