Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा की तैयारियों की हुई समीक्षा

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगामी 31 मई को भोपाल में हो रहे महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन में पधार रहे हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी के त्रि शताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर यह विशेष महासम्मेलन हो रहा है। समारोह को गरिमामय रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव गत 21 मई को इस महासम्मेलन के स्थल भोपाल के जम्बूरी मैदान पहुंचकर जायजा ले चुके हैं।

बैठक में प्रस्तुत प्रजेंटेशन में बताया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकमाता देवी अहिल्या बाई को समर्पित विशेष डाक टिकट और सिक्के का विमोचन भी करेंगे। इसके साथ ही इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के लोकार्पण और उज्जैन में क्षिप्रा के विभिन्न घाटों के भूमिपूजन-लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में एक लघु फिल्‍म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन भोपाल सहित अन्य संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को इस महासम्मेलन के व्यवस्थित आयोजन के लिए दिए गए दायित्वों पर भी चर्चा हुई। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, स्व सहायता समूहों की सदस्य, लाड़ली बहनों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेश श्री कैलाश मकवाना तथा अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!