Ro no D15139/23

अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार रणजीता स्टेडियम में नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों से की चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर आधारित 4 फरवरी को आयोजित होने वाले अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम की तैयारियां  शुरू हो गई है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने रणजीता स्टेडियम जशपुर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण एवं समन्वय बैठक की। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं दायित्वों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी  अभिषेक कुमार ने कहा कि 4 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक अवसर है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री  शुभांशु शुक्ला के साथ जिले के लगभग 10 हजार विद्यार्थी प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर  प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारीगण मौजूद रहे।
व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस –
बैठक में मंच, बैठक व्यवस्था, टेंट, माइक-साउंड सिस्टम, लाइव स्ट्रीमिंग, विद्युत एवं जनरेटर, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, आपातकालीन चिकित्सा एवं एम्बुलेंस, अग्निशमन, विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही, रंगोली एवं सजावट, सेल्फी प्वाइंट, प्रदर्शनी एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुविधा, अनुशासन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का सशक्त माध्यम है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम स्मरणीय, प्रेरणादायक और अनुकरणीय बने।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!