Ro no D15139/23

वेटलैंड के संरक्षण के लिए तैयार करें कार्य योजना: मंत्री केदार कश्यप

*छत्तीसगढ़ में वेटलैंड संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित*

रायपुर, 9 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के वेटलैंड के संरक्षण और इससे होने वाले पर्यावरणीय लाभ तथा सामाजिक आर्थिक पहलुओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य और अपर मुख्य सचिव वन, श्रीमती ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के संरक्षण, प्रबंधन और उचित उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि विशेषज्ञों से मिले मार्गदर्शन से राज्य में वेटलैंड संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वेटलैंड को अधिसूचित किया जाए और इनके समुचित उपयोग से आजीविका बढ़ाने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला राज्य के वेटलैंड संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

अपर मुख्य सचिव वन, श्रीमती ऋचा शर्मा ने कार्यशाला की रूपरेखा और उद्देश्यों को साझा करते हुए शुरुआत की। वेटलैंड इंटरनेशनल साउथ एशिया के निदेशक डॉ. रितेश कुमार ने वेटलैंड संरक्षण नियम 2017 और एकीकृत विकास योजना पर जानकारी दी। कार्यशाला में अन्य विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। श्री अनिरुद्ध कुलकर्णी ने वेटलैंड नियमों के उल्लंघन पर कानूनी पहलुओं और डॉ. मुर्गानंदन ने वेटलैंड इन्वेंटरी पर व्याख्यान दिया। डॉ. गोल्डन क्वाड्रोस ने सामुदायिक संरक्षण पर चर्चा की।

इसी तरह डॉ. मनोज पी. सैमुअल ने वेटलैंड गवर्नेंस और डॉ. अमित दुबे ने उपयुक्त वेटलैंड चयन व विकास पर अपने सुझाव दिए। डॉ. जयश्री वेंकटेशन ने वेटलैंड के ऑनलाइन उपयोग पर प्रस्तुति दी। प्रो. माधव गाडगिल ने वेटलैंड की पारिस्थितिकी पर अपने विचार रखे। डॉ. दिनेश मरोठिया ने वेटलैंड के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को समझाया।

कार्यशाला में प्रमुख वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री राजेश चंदेले, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, एनजीओ, वेटलैंड मित्र, शिक्षाविद उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में सभी जिलों के कलेक्टर ऑनलाइन शामिल हुए।

  • Related Posts

    नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह   रायपुर, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान