Ro no D15139/23

प्रेरणा का घर अब सोलर ऊर्जा से हुआ रोशन,स्वच्छ ऊर्जा के साथ मिली बिजली बिल से मुक्ति

बलौदाबाजार, 23अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रेरणा साहु ने अपने घर पर सोलर पैनल स्थापित करवा कर योजना का लाभ प्राप्त किया हैं जिससे अब उनका मकान सोलर ऊर्जा से रोशन हुआ है। सोलर पैनल से एक ओर जहां स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग हो रहा हैं वहीं बिजली बिल जमा करने से भी मुक्ति मिली है।

बलौदाबाजार के अपना घर कॉलोनी निवासी प्रेरणा साहू ने बताया कि उनके पिता लाखेश्वर साहू ने इस योजना की सहायता से यह सोलर सिस्टम लगवाया, जिससे अब घर में स्वच्छ एवं मुक्त सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल मुफ्त बिजली ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस ग्रीन एनर्जी को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अवश्य लें। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सोलर पैनल स्थापना पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे आमजन आसानी से स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर अपना आर्थिक बोझ भी कम कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का आभार है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल इंस्टॉल कराने पर 3 किलोवाट एवं उससे अधिक के पैनल पर केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार कुल एक लाख आठ हजार रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है।इसके साथ ही बैंक से आसानी से 6 प्रतिशत वार्षिक व्याज पर ऋण की भी सुविधा हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी बिजली ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद

    *महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक* रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में विशेष रूप से…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: खेल के साथ पर्यटन का संगम, छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाज़ी ने जीता दिल

    रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के रंग में इस समय पूरा छत्तीसगढ़ सराबोर नजर आ रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राज्य की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले