Ro no D15139/23

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

कोरबा 11 सितंबर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए करतला विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली एवं कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र  छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है।
भारत सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली में  दिनांक 30 एवं 31 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली के 6 विभागों में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 87.93 प्रतिशत अंकों के साथ संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप घोषित कर प्रमाण पत्र  दिया  गया तथा कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र  छिन्दपुर  में  दिनांक 15 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर के 7 अनिवार्य सेवा पॅकेज में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर वर्चुअल निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 86.86 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक  प्रमाण पत्र  दिया गयाद्य
कलेक्टर श्री अजीत वसंत, तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर करतला एवं कटघोरा/विकासखण्ड की खण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली, उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों तथा जिला स्तरीय टीम को बधाई दी है।

  • Related Posts

    रोजगार मेला 17 जून को

      कोरबा 10 जून 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार मेला का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। जिसमें नियोजक – सतरेंगा महिला फार्मर प्रोडूसर…

    Read more

    ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

      कोरबा 10 जून 2026/विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पचरा के आश्रित ग्राम करगामार में संचालित सौर ऊर्जा आधारित नल-जल प्रदाय योजना पूरी तरह क्रियाशील एवं सुचारु रूप से…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी