Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: प्रतिवर्ष 06 हजार रूपए से खाद-बीज में मिल रही मदद

*किसान रामावतार ठाकुर का बेहतर उत्पादन के प्रति बढ़ा आत्मविश्वास*

रायपुर , 01 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) किसानों की आय बढ़ाने और कृषि कार्यों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रतिवर्ष मिलने वाली 06 हजार की प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता किसानों को खेती की आवश्यक तैयारियों में सहयोग प्रदान कर रही है। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला के किसान श्री रामावतार ठाकुर भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं। रामावतार ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वे खाद, उर्वरक, बीज और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में करते हैं। समय पर प्राप्त होने वाली यह सहायता खेती की लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन करने में मदद करती है, जिससे कृषि कार्य बिना किसी आर्थिक बाधा के समय पर पूरे हो जाते हैं।

किसान श्री ठाकुर ने बताया कि पहले खेती के मौसम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली सहायता ने उनकी चिंताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। इससे न केवल खेती की तैयारी आसान हुई है, बल्कि बेहतर उत्पादन के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को सीधे आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समय पर मिलने वाली राशि से किसान खेती की आवश्यकताओं को पूरा कर अधिक व्यवस्थित ढंग से कृषि कार्य कर पा रहे हैं। किसान श्री रामावतार ठाकुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी संबल से कम नहीं है। इससे खेती को मजबूती मिलने के साथ-साथ किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और भविष्य के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें