Ro no D15139/23

ताहिरपुर में प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका

पीएम मोदी बंगाल के दौरे पर हैं. इस बीच खबर है कि ताहिरपुर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका. पीएम का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस एसआईआर का लगातार विरोध कर रही है.

घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर पश्चिम बंगाल के ताहिरपुर हेलीपैड पर नहीं उतर सका. खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हेलीपैड के ऊपर चक्कर लगाता रहा, लेकिन लैंडिंग संभव नहीं हो पाई. इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए हेलीकॉप्टर को वापस कोलकाता हवाई अड्डे ले जाया गया.

खबर लिखे जाने तक प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर ही मौसम की स्थिति में सुधार का इंतजार कर रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से ताहिरपुर की रैली में जाएंगे या मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर से दोबारा जाने की कोशिश की जाएगी. इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से नदिया जिले के ताहिरपुर के लिए रवाना हुए.

इससे पहले खबर आई थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के दौरे का कार्यक्रम है जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उनका उद्घाटन करेंगे. उनकी यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है.

प्रधानमंत्री रानाघाट के ताहिरपुर इलाके में रणनीतिक रूप से अहम स्थल से जनसभा को संबोधित करने वाले थे. यह रैली स्थल पास के बनगांव में नामशूद्र हिंदू समुदाय के गढ़ से कुछ ही दूरी पर है.

बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी

ऐसी संभावनाएं हैं कि पीएम मोदी राज्य में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं और इन अहम चुनावों के लिए पार्टी की बड़े स्तर की रणनीति की रूपरेखा भी तय कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम अपने दौरे की जानकारी ‘एक्स’ पर दी. एक पोस्ट में  उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की जनहितैषी पहलों से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं, हर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कुप्रबंधन के कारण उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब