
मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकट परिजन परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
पीएमओ इंडिया के हैंडल से X पर पोस्ट में कहा गया:
“उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि से दुखी हूँ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये दिए जाएँगे:







