Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारंभ

*दंतेवाड़ा जिले से वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल*

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025/देश के कृषि क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” और “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशभर के किसान भाइयों-बहनों को संबोधित करते हुए 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप भी शामिल हुए।
वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कृषि क्रांति के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को आर्थिक दृष्टि से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनाना है और इस दिशा में कृषि क्षेत्र की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि दलहन आत्मनिर्भरता मिशन भारत को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा कदम है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और किसानों की आमदनी दोनों में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत देश के 100 जिलों का चयन किया गया है। जिनमें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, कोरबा और जशपुर जिले भी शामिल हैं। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है कि अब छत्तीसगढ़ भी दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होगा।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा जिला पहले से ही उद्यानिकी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, वनोपज, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। अब दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने से किसानों की आय में और वृद्धि होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने जिले के सभी किसानों और कृषक समूहों को इस मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
वन मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के श्विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ के किसानों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा आज भी देश की आत्मा है! हमारे जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसान अपने श्रम से भारत को समृद्ध बनाते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना गया। इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, विभागीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल