Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं

 New Delhi (IMNB NEWS AGENCY)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2026 के 9वें संस्करण में छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं। पीपीसी 2026 के दूसरे एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री ने कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष संस्करण में छात्रों का स्वागत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस बार यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया गया।

श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया:

तमिलनाडु के कोयम्बत्तूर में #ParikshaPeCharcha26 के दौरान छात्रों के साथ बातचीत करना एक अद्भुत अनुभव रहा। स्टार्टअप्स और एआई से लेकर आत्म-अनुशासन और विकसित भारत के निर्माण के सपनों तक, आज के युवा दिमागों की जिज्ञासा और स्पष्टता उत्कृष्ट है।

#ParikshaPeCharcha26 के दौरान छत्तीसगढ़ के छात्रों से हुई बातचीत से पता चला कि आज की पीढ़ी जिज्ञासु, विचारशील और जागरूक है। पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाने से लेकर पर्यावरण की देखभाल और नेतृत्व गुणों के विकास तक, उनके सवालों में स्पष्ट सोच की झलक मिली।

गुजरात में आयोजित #ParikshaPeCharcha26 परीक्षा की तैयारी से कहीं बढ़कर थी। उनके प्रश्नों में सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की गहरी इच्छा झलकती थी। छात्रों ने गंभीर परिस्थितियों में दबाव से निपटने, शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने वारली, पिथोरा और लिप्पन कला का अद्भुत प्रदर्शन भी किया।

“तनाव और तुलनाओं से निपटने से लेकर आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वस्थ दिनचर्या स्थापित करने तक, असम के छात्रों के साथ आयोजित #ParikshaPeCharcha26 में सब कुछ शामिल रहा। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने, आगे बढ़ने और साथ ही अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने की उनकी आकांक्षाओं के बारे में पता चला।”

  • Related Posts

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

      बरसों पहले हमारे बड़े बुजुर्ग किसी अयोग्य युवक के बारे मे कटाक्ष करते हुए ये ताना मारा करते थे। आज के समय मे इसे यूं कहना ठीक होगा कि…

    Read more

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार