Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजनांदगांव जिले 217 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक एवं पात्रता रखने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदक ऋण प्रकरण तैयार कर अनुशंसा सहित कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित राजनांदगांव को प्रस्तुत कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले के बैंकर्स को समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए है। इस संबंध में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत लघु उद्योग एवं व्यापार के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराये जाने हेतु प्रकरण भेजे जाते है तथा निगम द्वारा अनुदान दिया जाता है। ऋण इकाई लागत की अधिकतम सीमा नहीं है। इसके तहत किराना, मनिहारी, कपड़ा, नाई-सेलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, फैंसी, मनिहारी, मोटर मैकेनिक, सायकिल मरम्मत एवं दुकान, टीवी रेडियो मोबाईल रिपेयरिंग, वाइंडिंग, मुर्गीपालन, बकरी पालन, सब्जी व्यवसाय, दोना-पत्तल निर्माण, लघु एवं कुटीर उद्योग एवं स्थानीय परिस्थिति अनुसार अन्य आवश्यकता जनित व्यवसाय शामिल है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया पुनर्वास केंद्र का अवलोकन

    *पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर जाना बदलाव और आत्मनिर्भरता का सफर*   *मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन बना रहे युवा*   रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर प्रवास…

    Read more

    विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुंगेली में किया सामूहिक योगाभ्यास

    *जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*   *विधायक ने योगाभ्यास भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की*   रायपुर, 21 जून 2026…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा