Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता, आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम

डोर-टू-डोर दी जा रही जानकारी और विशेष शिविर भी लगाए जा रहे
धमतरी । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर ग्रामीणों में और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धमतरी जिले के ग्राम पंचायत खिसोरा एवं नाथूकोन्हा (केरेगांव) में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के तहत साप्ताहिक बाजार में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने पर आकर्षक अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
शिविर के दौरान ग्राम खिसोरा में दो ग्रामीणों ने स्थल पर ही पंजीयन कराया, वहीं अधिकांश ग्रामीणों ने फसल कटाई के बाद पंजीयन कराने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार ग्राम नाथूकोन्हा (केरेगांव) में भी डोर-टू-डोर सर्वे कर 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा योजना के लाभ के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह योजना बिजली बिल में बचत के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवार अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर न केवल मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त विद्युत को ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज बस स्टैंड मेघा में आयोजित शिविर में लगभग 27 उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे जानकारी दी गई और स्थल पर ही 5 उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया। शेष उपभोक्ताओं से भी सकारात्मक निर्णय लेने आश्वासन मिला। इसके साथ ही जनपद पंचायत कुरूद के द्वारा आयोजित ग्राम पंचायतो के सचिवों की समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई।


कुरूद विकासखंड के 30 गांवों में लगेंगे शिविर
ग्रामीणों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त योजना के तहत जिले में ग्रामीण उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने और योजना के लाभों की जानकारी देने के लिए छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कुरुद संभाग अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विद्युत वितरण केंद्र कुरुद के अंतर्गत बीते 24 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2025 तक कुल 30 ग्रामों में “पीएम एसजीएम शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना की जानकारी दी जाएगी, जिसमें घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में हर घर को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।
ग्रामीणों की सुविधा के लिए 26 अक्टूबरः कुंडेल, 27 अक्टूबरः भाखरा, मगरलोड, 28 अक्टूबरः कोरगा, सिंधौरीकला, बोथा (बोर्सी), हसदा, 29 अक्टूबरः बगौद, मौरिकला, गुजरा, जामगांव, पचपेडी, करेली (बी), भोथींडीह, 30 अक्टूबरः चर्रा, 31 अक्टूबरः कातलबोड़, मंडेली, कोर्रा ,गाड़ाडीह, 3 नवम्बरः राखी, मंदरौंद, सिवनीकला, 5 नवम्बरः चोरभट्टी, सेलदीप, बगौद, 6 नवम्बरः नारी, भाठागांव और 7 नवम्बरः चरमुडिया में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में बिजली विभाग के अधिकारी और तकनीकी दल ग्रामीणों को योजना की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सोलर रूफटॉप स्थापना, तथा सब्सिडी संबंधित जानकारी देंगे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इस योजना से न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र परिवार इस योजना का लाभ लें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति