Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सशक्त कदम

गोरेसिंह सोलर पैनल से कर रहे स्वनिर्भर बिजली उत्पादन, घरेलू बचत बढ़ा पर्यावरण संरक्षण को दे रहे प्रोत्साहन

कोरबा 01 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देश के आम नागरिकों के लिए न केवल स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह आर्थिक सशक्तिकरण का भी सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के अंतर्गत आमजन को  रियायती दरों पर घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे वे खुद की बिजली जरूरतें पूरी कर सकें और बिजली बिलों से राहत पा सकें।
कटघोरा निवासी श्री गोरे सिंह राजपूत ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है। पहले जहां हर माह उन्हें ढाई से तीन हजार बिजली बिल चुकाना पड़ता था, अब मासिक बिजली बिल लगभग शून्य है। योजना का लाभ लेकर श्री राजपूत  अपनी घरेलू विद्युत आपूर्ति हेतु बिजली पैदा कर रहे हैं, साथ ही बिजली बिल के भुगतान की राशि की बचत कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह न केवल आर्थिक राहत है, बल्कि बिजली जैसी महत्वपूर्ण ऊर्जा उत्पादन में अपनी अहम योगदान दे रहें है। यह पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना  एक नई सोच की शुरुआत है,  “बिजली बनाओ, बचत बढ़ाओ और पर्यावरण बचाओ।“
हितग्राही श्री राजपूत ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत घर पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के बेहतर  विकल्प एवं हरित ऊर्जा के प्रमुख स्रोत सौर ऊर्जा को अपनाने का निश्चय किया। सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी लाभदायक है। इससे किसी प्रकार का प्रदूषण नही होता। प्रकृति को हानि नही पहुँचती।
हितग्राही श्री राजपूत ने योजना से हो रहे लाभ के बारे में बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद से उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। यह योजना मेरे जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद है। स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि हर माह की बचत से भविष्य की योजनाओं को साकार करना भी संभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके द्वारा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया गया था, कुछ ही दिनों में विभागीय स्वीकृति के बाद उनके छत पर 1.95 लाख रुपए  की लागत से 3 किलोवाट का सोलर पैनल लग गया। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। लाभार्थी श्री गोरेसिंह राजपूत की इस पहल से न सिर्फ उनका जीवन आसान हुआ है, बल्कि यह प्रेरणा बन गई है अन्य स्थानीय निवासियों के लिए भी, जो अब इस योजना के प्रति जागरूक हो रहे हैं और अपने घरों को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान