Ro no D15139/23

*आम के आम, गुठलियों के दाम” कहावत को साकार करती प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

*अब आपकी छत बनेगी, आपकी कमाई का साधन*

धमतरी, 28 जून 2025/
“आम के आम, गुठलियों के दाम” वाली कहावत को हकीकत में बदल रही है, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। जहां पहले बिजली का मासिक बिल सिरदर्द बनता था, वहीं अब लोग न केवल शून्य बिजली बिल का आनंद ले रहे हैं। धमतरी जिले के श्री लेख नारायण गजेंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अपने मकान की छत पर कुछ महीने पहले ही 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, उनका बिल शून्य के आसपास रहने लगा है। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली उत्पादन के कारण उन्हें बिल की बजाय बिजली विभाग से राशि प्राप्त होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया की अब बिजली जाने पर भी काम नहीं रुकता और हर महीने बचत उन्हें आर्थिक रूप से और सक्षम बना रही है।

*विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताये योजना के लाभ*

विद्युत विभाग के कार्यपलन अभियंता श्री अनिल सोनी ने बताया की इस योजना से हर माह आने वाले भारी-भरकम बिल से मुक्ति। वही सरकार सब्सिडी के रूप में आर्थिक सहायता, जिसमे 30 हजार से 78 हजार की सब्सिडी शामिल है।

कैसे करें आवेदन
सबसे पहले pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाएं, अपने बिजली उपभोक्ता क्रमांक और आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन करें, अनुमोदन के बाद स्थानीय एजेंसी सोलर पैनल की स्थापना करेगी, स्थापना के बाद बिजली बिल अपलोड करें।सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा होगी।
श्री सोनी ने जिले वासियो से आग्रह किया है की नागरिक इसे अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त बनें।क्योंकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम है

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!