Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएंः कलेक्टर अजीत वसंत

अप्रैल माह तक सभी आवासों को करें पूर्ण
जनपद सीईओ की समीक्षा  बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

कोरबा 14 जनवरी 2025 / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण  की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि प्रधान मंत्री आवास निर्माण के कार्यों में गति लावे तथा प्रधान मंत्री आवास निर्माण के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। प्रधानमंत्री आवास निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा आवास निर्माण पूर्ण किए जाएं जिनका ग्रामीण हितग्राहियों को लाभ मिल सके। उन्होने निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत सभी आवासों के निर्माण कार्य अभियान चलाकर एक सप्ताह में प्रारंभ किए जाएं। पात्र हितग्राहियों के कोई भी आवास अपूर्ण न रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी सीईओ जनपद स्तर पर आवास के निर्माण कार्यों की लगातार समीक्षा करें। इसके साथ ही मैदानी अमला सब इंजीनियर्स, तकनीकी सहायक,करारोपण अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र आदि आवास के सभी नोडल अधिकारी फील्ड का सतत दौरा करके, ज्यादा से ज्यादा आवास निर्माण पूर्ण कराएं। इसके साथ ही ग्रामीण हितग्राहियों को आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित भी करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपद पंचायत सीईओ मैदानी अमले के कार्यों की मॉनिटरिंग करके प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीणों के कच्चे मिट्टी के मकानों को पक्का आवास निर्माण करना निश्चित ही जनकल्याणकारी कार्य है इसलिए जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत का अमला अपनी पूरी क्षमता के साथ आवासों का निर्माण पूर्ण कराएं।जिले में स्वीकृत सभी ग्रामीण आवासों को अप्रैल माह तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए ताकि ग्रामीणों को पक्के आवासों का लाभ हितग्राहियों को शीघ्र ही मिल सके। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विभिन्न कारणों जैसे मृत्यु होने पर, पलायन करने आदि की वजह से अपात्र हितग्राहियों के नाम प्रतीक्षा सूची से हटाने की कार्यवाही करें। आवास के फंड ट्रांसफर ऑर्डर में आए अंतराल को एक सप्ताह में पूर्ण करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार