Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

जिला प्रशासन द्वारा मातृ मृत्युदर में कमी लाने और सुरक्षित मातृृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में की गई महत्वपूर्ण पहल
– गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल हेतु प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का किया जा रहा आयोजन
– गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच की जा रही
– फोन के माध्यम से स्वास्थ्य की ली जा रही जानकारी
राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2025। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत राजनांदगांव जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हाईरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है तथा प्रत्येक सप्ताह फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जा रही है एवं प्रसव के 15 दिन पूर्व उनके घर प्रति दिवस मितानिनों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। जिले में विशेष पहल करते हुए निजी संस्थानों से समन्वय कर हाईरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके अंतर्गत विधि डायग्नोस्टिक सेंटर में निजी सोनोलॉजिस्ट डॉ. अमित मोदी द्वारा 6 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल आयोजन से जिले में मातृ मृत्युदर में कमी लाने और सुरक्षित मातृृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना है। इस अभियान अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है, जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन व ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हो। महिलाओं हेतु सोनोग्राफी जांच कराये जाने की सलाह दी जाती है, जिससे गर्भवती महिलाओं की निदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सके।

  • Related Posts

    बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण

      रायपुर, 28 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण के लिए रायपुर रवाना होने से कुछ ही दिन पहले अरुणाचल प्रदेश की 21 वर्षीय वेटलिफ्टर अनाई वांगसु…

    Read more

    ठेकेदार की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस किया जारी

    अम्बिकापुर 28 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खण्ड अम्बिकापुर में कार्यरत एक ठेकेदार द्वारा भुगतान में विलंब को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने का मामला…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….