Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली बैठक

चतुर्थ नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होगा। इसके सफल संचालन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय कांकेर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैठक लेकर पक्षकारों के बीच सौहार्द्रपूर्ण समझौता कराते हुए प्रकरणों का शीघ्र एवं सरल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने बैठक में उपस्थित बीमा कंपनी व फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं को प्रकरणों का शीघ्र एवं सरल समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में यह भी अपेक्षा की गई कि सभी संस्थाएं अपने लंबित दावों की प्राथमिकता से समीक्षा कर समझौता योग्य प्रकरणों को चिन्हित करें, ताकि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निराकरण किया जा सके। इस दौरान बीमा कंपनी व फाइनेंस कंपनी के अधिवक्ता एवं प्रबंधक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए, जिसमें लोक अदालत में प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों की श्रेणियों, राजीनामा योग्य, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों एवं धारा 138 के मामलों की पहचान एवं आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांकेर श्री भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रबंधक एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगी आगे की प्रक्रिया

      रायपुर, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में आतंक मचाने वाला एक तेंदुआ 1 अगस्त 2026 की सुबह वन विभाग द्वारा सुरक्षित पकड़ लिया गया।…

    Read more

    कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि

      कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR