Ro no D15139/23

प्रमुख सचिव बारिक ने किया मशरूम इकाई का निरीक्षण, ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सराहा

धमतरी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने मंगलवार को मगरलोड विकासखंड के एमयूसी परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत विभाग की संचालक सुश्री प्रियंका महोबिया एवं मिशन संचालक एनआरएलएम श्री अश्वनी देवांगन भी उपस्थित थे।

*इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित मशरूम स्पॉन इकाई एवं उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। विंध्यवासिनी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे मशरूम उत्पादन कर अच्छा लाभ कमा रही हैं और उत्पादित मशरूम पास के राजिम, नवापारा एवं कुरूद बाजारों में आसानी से बिक जाता है। महिलाओं ने यह भी बताया कि बिहान योजना के तहत उन्हें ऋण और प्रशिक्षण की सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे उनके कार्यों में निरंतर प्रगति हो रही है।*

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि – “ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं। मशरूम उत्पादन जैसी आजीविका गतिविधियाँ न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार कर रही हैं। शासन का उद्देश्य यही है कि प्रत्येक महिला को सशक्त बनाकर उनके परिवार एवं समाज के जीवन स्तर में सुधार लाया जाए।”

उन्होंने जिले में बड़े पैमाने पर मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया और अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!