Ro no D15139/23

किसानों के निजी वृक्षों का उपयोग हुआ आसान निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

जशपुरनगर 04 सितम्बर 2025/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के अधिसूचना 11 फरवरी 2022 द्वारा शासकीय वनों से लगे हुए ग्रामों में इमारती वृक्षों को गिराने तथा हटाने के संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है। फलस्वरूप निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई आसान हुआ है। भूमि स्वामी द्वारा वृक्षों का पंजीयन निर्धारित प्रारूप में संबंधित तहसीलदार तथा संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी के पास जमा करना होगा। पंजीयन उपरांत वृक्षों की कटाई हेतु आवेदन संबंधित एसडीएम को करना होगा। आवेदन पत्र प्राप्ति के पश्चात् एसडीएम को 45 कार्य दिवस के भीतर निर्णय लेगें। निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे वृक्षों के संबंध में एक कलेण्डर वर्ष में एक खाते पर अधिकतम 04 वृक्ष प्रति एकड़ के मान से एवं अधिकतम कुल 10 वृक्षों की कटाई की अनुमति प्रदान की जा सकेगी। रोपित वृक्ष पर एसडीएम 30 दिवस के भीतर निर्णय लेंगे।

वृक्ष कटाई की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत भूमि स्वामी यदि स्वयं कटाई नहीं कराना चाहता है एवं वन विभाग को विक्रय करना चाहता है तो वन विभाग को आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। वन विभाग प्राप्त वनोपज को डिपो परिवहन कराकर मूल्य निर्धारित कर संबंधित भूमि स्वामी को निर्धारित मूल्य में व्यय की कटौती कर अनुसूचित जनजाति वर्ग से होने पर 95 प्रतिशत एवं अन्य वर्ग से होने पर 90 प्रतिशत राशि उसके खाते में जमा करावेगा। वन विभाग द्वारा कटाई एवं अन्य कार्य में किए गये व्यय राशि भूमिस्वामी को देय राशि से कटौती की जावेगी।
विनिर्दिष्ट प्रजाति के वृक्ष जैसे साल, सागौन, शिशम, बीजा एवं खैर के कटाई से प्राप्त समस्त वनोपज का विक्रय वन विभाग के माध्यम से किया जायेगा। किसी जलधारा, झरने अथवा तालाब के किनारे के अंतिम किनारे से 20 मीटर के अंदर, किसी पवित्र स्थान से 20 मीटर के क्षेत्र में सम्मिलित किसी उपवन, वन महोत्सव कार्यक्रम या उसके समान किसी अन्य योजना के अन्तर्गत वृक्षों की प्रजातियों के वृक्षारोपण के क्षेत्र में, पड़ाव, कब्रस्तान अथवा श्मशान स्थल, गोठान, खलियान, बाजार अथवा आबादी हेतु अलग किये गये किसी क्षेत्र में स्थित कोई भी वृक्ष काटा नहीं जावेगा ।
निजी एवं शासकीय भूमि में लगे सभी वृक्षों की कटाई की अनुमति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से लेना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अन्तर्गत गठित ग्राम सभा में पारित किए गये विद्यमान्य संकल्प के बाद ग्राम पंचायत द्वारा प्रदत्त की गई लिखित अनुशंसा से आम जामुन, इमली, महुआ, चंदन, खजूर को छोड़कर छिंद. ताड़ एवं पाम की सभी प्रजातियां, हर्रा, नीम एवं कदम प्रजातियों के पेड़ जो सूख गए हो अथवा सूख रहे हो काटे जा सकेंगे। किन्तु वृक्ष सूख गए हो अथवा सूख रहे हो, से पृथक दशा में उपरोक्त प्रजातियों के पेड़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की लिखित अनुशंसा के बगैर काटे नहीं जायेंगे। निर्धारित प्रपत्र तहसीलदार व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अथवा वनमण्डलाधिकारी, जशपुर वन मण्डल, जशपुर कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान