Ro no D15139/23

24 घंटे में समस्या का समाधान: जिला हेल्पलाइन से मिली बड़ी राहत रायपुर के जनक राम को गैस बुकिंग में आई परेशानी से मिली निजात, प्रशासन की त्वरित पहल बनी आमजन के लिए सहारा

रायपुर, 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई जिला हेल्पलाइन अब लोगों के लिए राहत का भरोसेमंद जरिया बन चुका है। रावतपुरा फेस-2, रायपुर निवासी जनक राम को इसका सीधा लाभ मिला, जब उनकी गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्या का समाधान मात्र एक दिन में हो गया।

जनक राम ने बताया कि उनकी बहू  रीतू परधारे के नाम से घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही थी। एजेंसी से संपर्क करने पर सर्वर समस्या की बात कही गई। उन्होंने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कई बार प्रयास किया, लेकिन बुकिंग सफल नहीं हो सकी। इस बीच घर में गैस सिलेंडर की अत्यधिक आवश्यकता बनी हुई थी।

इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से रायपुर जिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली। जनक राम ने अपनी समस्या हेल्पलाइन में दर्ज कराई। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए खाद्य विभाग तक समस्या पहुंचाई। इससे जनक राम का तुरन्त बुकिंग ले ली गई तथा अगले ही दिन उनके घर गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया

जनक राम ने बताया कि जिला हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था जिले के अन्य लोगों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला हेल्पलाइन नंबर “कॉल सेंटर” का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर जिला हेल्पलाइन नंबर की सुविधा का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!