Ro no D15139/23

खरीफ 2026-27 के लिए अग्रिम खाद उठाव की प्रक्रिया प्रारंभ – किसानों के लिए बड़ी राहत

कोरबा 11 फरवरी 2026/जिले में किसानों को आगामी खरीफ 2026-27 सीजन में समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा इस वर्ष अग्रिम खाद उठाव की प्रक्रिया पूर्व वर्ष की तुलना में काफी पहले प्रारंभ कर दी गई है। जहां पूर्व में खाद का भंडारण मार्च माह से प्रारंभ होता था, वहीं इस वर्ष 1 फरवरी 2026 से ही उर्वरकों का उठाव शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 31 मई 2026 तक जारी रहेगी, जिससे खरीफ सीजन में उर्वरक की कमी न हो और कृषकों को समय पर खाद उपलब्ध कराया जा सके।
जिले को इस वर्ष अग्रिम उठाव के लिए कुल 7400 मैट्रिक टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान तक सहकारी समितियों एवं डबल लॉक गोदामों में यूरिया 806 मैट्रिक टन, डीएपी 664 मैट्रिक टन, एमओपी 200 मैट्रिक टन, एसएसपी 132 मैट्रिक टन, कुल मिलाकर 1802 मैट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। साथ ही, 1 फरवरी 2026 से किसानों द्वारा समितियों के माध्यम से अग्रिम उठाव भी प्रारंभ कर दिया गया है।
अक्सर खरीफ सीजन की व्यस्तता के कारण किसान समय पर खाद नहीं उठा पाते हैं, जिससे उर्वरक की कमी की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इस समस्या के समाधान हेतु उप संचालक कृषि  डी.पी.एस. कंवर ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति से अधिक से अधिक अग्रिम उठाव करें। अग्रिम उठाव से न केवल संभावित खाद संकट से बचा जा सकेगा, बल्कि वितरण में अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था भी नहीं होगी।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

      प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री…

    Read more

    ​माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल

      समन्वित खेती अपनाकर नारायणपुर के तिजाराम ने गढ़ी सफलता की नई इबारत ​”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक ​रायपुर,17…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान