Ro no D15139/23

फर्जी खबरों और अश्लीलता के विरुद्ध छेड़िए अभियान: प्रो. संजय द्विवेदी

0अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग न करें

माउंट आबू, 4 मई।* भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है कि फर्जी खबरों और अश्लीलता के विरुद्ध अभियान छेड़ने की जरूरत है। वे आज यहां ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन के संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील सामग्री का निर्माण और प्रसार चरम पर है , जिसे रोका जाना चाहिए। ऐसे में मीडियाकर्मियों को अश्लील सामग्री मुक्त भारत बनाने के लिए सामाजिक आंदोलन छेड़ने की आवश्यकता है। प्रो.द्विवेदी ने कहा यह सूचना की अराजकता का समय है, जहां फेक न्यूज, डिस इनफार्मेशन, मिस इन्फारमेशन की भरमार है।
0 विचारहीन कंटेंट बड़ी चुनौती
उन्होंने कहा कि आसानी से उपलब्ध सामग्री, विचारहीन कंटेंट और वायरल ट्रेंड युवाओं के मानसिक विकास को प्रभावित कर रहे हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर मर्यादा भंग करना चिंता का विषय है। इससे न केवल सामाजिक मूल्यों में गिरावट आ रही है, बल्कि अपराध भी बढ़ रहे हैं। जरूरत है डिजिटल अनुशासन, कड़े कानून और सामाजिक जागरूकता की, ताकि सोशल मीडिया एक स्वस्थ और सृजनात्मक मंच बना रह सके।

0 मीडिया साक्षरता जरूरी 
प्रो.द्विवेदी ने कहा कि हम सारा कुछ सोशल मीडिया से ग्रहण कर रहे हैं, इसलिए मीडिया साक्षरता जरूरी है। सभी पाठ्यक्रमों में मीडिया साक्षरता को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। मोबाइल संचार के माध्यम से फैल रहे कदाचार और अश्लीलता के व्यापार पर कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह समय वीडियो,वायस और वर्नाकुलर (भारतीय भाषाओं) का है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम वैश्विक स्तर का कंटेंट तैयार करें और अपनी सामग्री और प्रस्तुति से विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि देश में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल किए जाने वालों की संख्या 98 करोड़ तक पहुंच चुकी है, इस माध्यम से जारी कंटेंट की निगरानी के लिए व्यवस्थित तंत्र जरूरी है।
सत्र की माडरेटर बीके योगिनी रहीं, मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु ने प्रो.द्विवेदी का स्वागत किया।

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब