Ro no D15139/23

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई में व्याख्यान देंगे प्रो.संजय द्विवेदी *हिंदी सेवा के लिए अनेक दिग्गजों का होगा सम्मान

भोपाल । मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के मौके पर आयोजित हिंदी सेवा सम्मान समारोह में प्रो.संजय द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर मुख्य व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय संघ भवन बांद्रा पूर्व मुंबई में अपराह्न 3.30 बजे आयोजित होगा।हिंदी सेवा सम्मान समारोह में हिंदी भाषा के विकास में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
समारोह में महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास व रोजगार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि एवं परिवहन मंत्री प्रताप सननाईक बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित माखनलाल चुतर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजय द्विवेदी को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्रो.द्विवेदी भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के महानिदेशक भी रह चुके हैं।
*गीतकार समीर सहित अनेक होंगे सम्मानित*
हिंदी सेवा सम्मान में सम्मान मूर्ति के रूप में सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अनजान,आजतक के साहिल जोशी, उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह,, आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर के डीन प्रोफेसर बृजेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र और यतेंद्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे।
*क्यों मनाते हैं यह दिन*
उल्लेखनीय है कि हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा में पत्रकारिता की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने भारत का पहला हिंदी अखबार उदन्त मार्तंड 30 मई 1826 को प्रकाशित किया था। हिंदी पत्रकारिता दिवस हिंदी भाषा में पत्रकारिता के विकास को दर्शाता है।

  • Related Posts

    सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदेश में 7 मई से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा  …

    Read more

    प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सफल उद्यमी वही हैं जो दें कम समय और संसाधनों में श्रेष्ठ परिणाम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर व्यक्ति का हक सीधे उसके खाते में पहुँचाया वैश्विक आपूर्ति के लक्ष्य…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…