Ro no D15139/23

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में होगा कार्यक्रम का आयोजन

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की थीम पर आधारित होगा कार्यक्रम
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

अम्बिकापुर 18 जून 2025/  भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में भव्य रूप से किया जाएगा। इस वर्ष “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य“ की थीम को ध्यान में रखते हुए “योग संगम“ एवं “हरित योग“ जैसे सिग्नेचर इवेंट्स के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अम्बिकापुर के राजमोहिनी भवन में प्रातः 7ः00 बजे आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सुचारू, सुरक्षित और प्रभावशाली रूप देने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्यक्रम के लिए नियुक्त अधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिसमें मुख्य नोडल अधिकारी श्री ए.के. सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में श्री व्ही.के. उइके, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग एवं श्री आर.के. सिंह, सहायक संचालक, खेल व युवा कल्याण विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था, अतिथि एवं प्रतिभागियों के आगमन की व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथि बैठक व्यवस्था की निगरानी, आपात चिकित्सा व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाएं एवं मेडिकल टीम की तैनाती, साफ-सफाई व्यवस्था व कार्यक्रम उपरांत स्थल की स्वच्छता।प्रशिक्षकों की उपस्थिति, आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीयन की व्यवस्था, मंच व दीर्घा में बिजली आपूर्ति, लाइटिंग एवं जनरेटर की व्यवस्था। “हरित योग“ हेतु पौधारोपण, अतिथियों हेतु पुष्पगुच्छ व सज्जा की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत