Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट दधीचि : प्राचार्य जानकी ज्योति वर्मा ने लिया संपूर्ण देहदान का संकल्प

*मैं स्वयं बायोलॉजी की व्याख्याता हूँ, मेडिकल छात्रों को प्रैक्टिकल में सहायता मिल सके इसलिए किया देहदान :– श्रीमती वर्मा*
 
*जिले में अब तक 40 से अधिक लोगों ने किया अंगदान, देहदान*

रायपुर, 22 सितंबर 2025/ प्रोजेक्ट “दधीचि” के अंतर्गत अभनपुर ब्लॉक के ग्राम टेकारी स्थित शासकीय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती जानकी ज्योति वर्मा ने संपूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि वे मरणोपरांत *मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में काम* आना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में प्रोजेक्ट दधीचि का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन स्वेच्छा से आगे आकर अपनी भागीदारी दे रहे हैं।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती वर्मा को इस मानवीय निर्णय के लिए शॉल, प्रेरक पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्रीमती वर्मा ने कहा की मैं स्वयं बायोलॉजी की व्याख्याता हूँ और वर्षों से छात्रों को पढ़ाती रही हूँ। कई बार वे कहते थे कि उन्हें प्रैक्टिकल के लिए अधिक बॉडी उपलब्ध हो तो विषय की समझ और बढ़ जाएगी। इसी कारण मैंने देहदान का संकल्प लिया है। मैं सभी से अपील करती हूँ कि वे भी आगे आएँ और जिला प्रशासन की इस पहल से जुड़कर देहदान और अंगदान के लिए संकल्प लें।

कलेक्टर डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से अब तक 40 से अधिक लोगों ने अंगदान एवं देहदान कर जीवनदान के प्रतीक बन चुके हैं।

इस योजना का उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता फैलाना और भ्रांतियों को दूर करना है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमजनों से अपील की कि वे भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और जरूरतमंदों के लिए जीवन की नई उम्मीद बनें।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत