Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट युवा : डिजीटल मार्केंटिंग के गुर सीख लोमश को मिली मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब

घर से काम करके 10 हजार रूपये महीने मिलेंगे

कलेक्टर मिश्रा के नवाचार की एक और सफलता

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नवाचार प्रोजेक्ट युवा कोएक और सफलता मिली है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का उद्देश्य एक बार फिर पूरा हुआ है। प्रोजेक्ट युवा के तहत डिजीटल मार्केटिंग की निःशुल्क ट्रेनिंग करने के बाद दरगहन गांव के लोमश कुमार साहू को मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब मिल गई है। लोमश अब जयपुर की मल्टी नेशनल कम्पनी रग के उत्पादों का ऑनलाईन मार्केटिंग से आयात-निर्यात बढ़ाने के लिए काम करेंगे। लोमश यह काम धमतरी में अपने घर से करेंगे और इसके लिए उन्हें हर महीने 10 हजार रूपये मिलेंगे। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने लोमश की इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने कहा है कि छोटी-छोटी रोजगारमूलक ट्रेनिगों से युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनाने का उद्देश्य प्रोजेक्ट युवा से पूरा हो रहा है।

अपनी सफलता पर लोमश कुमार साहू ने बताया कि वे पीजी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट युवा के तहत डिजीटल मार्केंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू होने की जानकारी उन्हें अपने दोस्तों से मिली। लोमश ने भी इसके लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया और लगभग 40 दिन लाईवलीहुड कॉलेज में चली कक्षाएं अटेंड की। उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण में उन्हें वेबसाईट बनाना, डिजीटल मार्केटिंग से उत्पादों का प्रचार-प्रसार करना, बिक्री के तरीके, सर्च इंजनों का उपयोग कर उत्पाद की विशेषताओं को अधिक से अधिक लोगों को आकर्षक ढंग से पहुंचाने के गुर सिखाए गए। इस प्रशिक्षण में अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग, गूगल के विज्ञापनों की रीति-नीति के साथ-साथ कॉमर्शियल ई-मेल, मार्केटिग एनालिसिस, तकनीकों के बारे में भी बताया गया।

लोमश ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक ऑनलाईन परीक्षा से भी गुजरना पड़ा। इसके बाद प्रशिक्षक श्री हिमांशु चौरसिया के सहयोग से उन्होंने लग्जरी कारपेट आयात-निर्यात करने वाली जयपुर की मल्टीनेशनल कम्पनी रग में प्लेसमेंट के लिए ऑनलाईन इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में सफल होने के बाद लोमश को अब धमतरी में बैठकर कम्पनी के लग्जरी कारपेट्स की साउदी अरब में बिक्री को बढ़ाने के लिए ऑनलाईन काम करना है। उन्हें इसके लिए रणनीति तैयार करने, प्रोडक्ट का प्रमोशन करने से लेकर डिजीटल मार्केटिंग के माध्यम से इस प्रोडक्ट की अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने पर काम करना है।

लोमश ने अपनी इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन विशेषकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा का आभार व्यक्त किया है। लोमश ने कहा है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को घर बैठे काम के लायक बनाने के छोटे-छोटे प्रशिक्षण देने की यह योजना बहुत कारगर है। ऐसे युवा जो महंगे प्रशिक्षण नहीं ले सकते या जो अपना घर- परिवार छोड़कर बड़े शहरों में जाकर ऐसे प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हैं, उनके लिए प्रोजेक्ट युवा एक संजीवनी साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!