Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट युवा : 40 से अधिक युवाओं ने सीखे फोटोग्राफी के आधुनिक गुर

*प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र, रोजगार-स्वरोजगार के लिए मिलेगी मदद*

धमतरी 19 मई 2025/ प्रोजेक्ट युवा के तहत धमतरी के युवाओं को फोटोग्राफी के आधुनिक गुर सिखाने की कार्यशाला का आज समापन हो गया। 12 मई से शुरू हुई इस कार्यशाला में जिले के 40 से अधिक युवाओं को फोटोग्राफी के साथ-साथ डिजीटल कौशल विकसित करने और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने का भी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं को यह प्रशिक्षण कैमरा उत्पादन करने वाली जानी मानी कंपनी निकोन इंडिया के विशेषज्ञों ने दिया। प्रोजेक्ट युवा के तहत आयोजित यह कार्यशाला पूरी तरह से निःशुल्क रहीं और इसमें फोटोग्राफी में रुचि रखने तथा उसे अपनी आजीविका के रूप में अपनाने का इरादा रखने वाले 40 से अधिक युवा शामिल हुए। इस कार्यशाला का आयोजन गंगरेल के सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में 12 से 19 मई तक किया गया। आज कार्यशाला की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस कार्यशाला में डी एस एल आर केमरों, उनकी तकनीकों, उन्हें इस्तेमाल करने के तरीकों के साथ मोबाइल फोटोग्राफी की भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कैमरे में फोटो फ्रेमिंग, लाइटिंग और कम्पोजीशन के बारे में बताया गया। कार्यशाला में निकोन इंडिया के फोटो विशेषज्ञों ने पोस्ट प्रोसेसिंग कर चित्रों को आकर्षक बनाने के गुर भी सिखाएं। कार्यशाला में कैमरों के प्रयोग के साथ सभी प्रक्रियाएं हैंड्स ऑन या प्रैक्टिकल भी कराई गई।

*युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की पहल-*

गौरतलब है कि धमतरी जिले के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे या बारहवीं कक्षा पास युवाओं के साथ-साथ विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवा कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत अपनी पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं का कौशल उन्नयन और मूल्य वेल्यू ऑडिशन करने आज के जमाने के प्रचलित रोजगार क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण देने की योजना है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को तकनीकी, डिजीटल और पेशेवर छोटे-छोटे पाठ्यक्रमों से जोड़कर उन्हें व्यवहारिक कौशल से लैस किया जाएगा, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर पा सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि युवा कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले के बारहवीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आज के जमाने की डिजीटल तकनीकों और पेशेवर कौशलों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इन युवाओं को एक-दो माह के ऐसे छोटे व्यवसाय पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके बाद वे तुरंत ही अपना काम शुरू कर सकते हों। कलेक्टर ने बताया कि प्रथम चरण में प्रशासन द्वारा डिजीटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, फ्री लाउसिंग, सायबर सुरक्षा, एआई तकनीक, ड्रोन और रोबोटिक्स, फाईनेंशल मेनेजमेंट, शेफ एंड कुकिंग तथा ब्यूटिशियन जैसे शॉर्ट टर्म व्यवसायों में प्रशिक्षित करने की योजना है।

  • Related Posts

    ड्रोन तकनीक से खेती को मिल रही नई दिशा दोनर समिति के ड्रोन से कृषक के खेत में किया गया कृषि दवाइयों का छिड़काव

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले में कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक…

    Read more

    वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्यापक विस्तार

    लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड, मल्टी स्पोर्ट्स सहित अनेक निर्माण कार्यों से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक व्यवस्था धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends